दुमका, अप्रैल 10 -- रानेश्वर । बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा का कड़ा रुख आखिरकार रंग ला दिया है। और मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत स्वीकृत पशुधन लाभुक मूति सोरेन को शुक्रवार को वापस मिल गया है। दलाल द्वरा हड़प लिए गए पशुधन भैंस सहित बच्चा वापस किए जाने की सूचना पर बीडीओ,प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी,सचिव जेई के एक दल पाटजोर पंचायत के सजनीपाड़ा गांव स्थित लाभुक के घर पहुंचे। जांच के दौरान मूति ने जानकारी दिया कि पाटजोर गांव के गौतम घोष एवं भाग्यधर घोष के द्वारा बच्चा सहित भैंस वापस कर दिया गया है। मूति के शिकायत पर गत दिन बीडीओ ने मामले को गंभीरता से लिया था। जांच में पाया गया था कि लाभुक के आधार कार्ड एवं फ़ोटो लेकर गौतम घोष आसना गांव में मौजूद सीएसपी में बैंक खाता खोलवा लिया था। और लाभुक का फर्जी हस्ताक्षर अंकित कर बड़ी फर्जीवाड़े को अंजाम दिया था...