उरई, फरवरी 18 -- जालौन। क्षेत्र पंचायत कार्यालय में लगभग एक सप्ताह से बीडीओ का पद खाली चल रहा है। बीडीओ का पद खाली रहने के कारण सरकारी काम काज के साथ जनता के काम प्रभावित हो रहे हैं। खंड विकास अधिकारी गणेश कुमार का बीती नौ जनवरी को कार्यालय आयुक्त ग्राम्य विकास लखनऊ से सम्बद्ध कर दिया गया था। उसके बाद उन्होंने 10 फरवरी तक अपनी सेवाएं दी। इसके बाद वह दो दिन के आकस्मिक अवकाश एवं बाद में चिकित्सीय अवकाश पर चले गए। ऐसे में एक सप्ताह से अधिक समय से बीडीओ का पद खाली चल रहा है और गणेश कुमार के वापस आने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि ब्लाक का बीडीओ किसे बनाया जाए इसके लिए जनपद मुख्यालय पर मंथन चल रहा है लेकिन अभी तक किसी को जिम्मेदारी नहीं दी गई है। वहीं, एक सप्ताह से बीडीओ का पद खाली रहने से सरकारी काम प्रभावित हो रहा है। इसके साथ कार्याल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.