मैनपुरी, जनवरी 27 -- विकास खंड की ग्राम पंचायत सींगपुर में ग्राम प्रधान द्वारा निर्मित खेल मैदान का उद्घाटन डीएम अंजनी कुमार सिंह और सीडीओ नेहा बंधु ने किया। मैदान पर बीडीओ क्रिकेट क्लब और प्रधान संघ क्रिकेट क्लब के बीच एक रोमांचक क्रिकेट मैच भी आयोजित हुआ। मैच का शुभारंभ डीएम ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर गेंद खेलकर किया। निर्धारित 16 ओवर के मैच में बीडीओ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 118 रन बनाएं, जिसमें अरविंद ने 25, पवन ने 17 और नरेंद्र ने 16 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रधान संघ की टीम 111 रनों पर ऑल आउट हो गई। प्रधान श्रीकांत शाक्य ने 35 और विकास ने 25 रन बनाए। बीडीओ टीम ने सात रनों से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मैच के मैन ऑफ दि मैच सचिव नरेंद्र यादव रहे, जबकि अंपायर की जिम्मेदारी हैपी शर्मा और श्यामू दुबे न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.