चक्रधरपुर, अप्रैल 10 -- चक्रधरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर को लेकर गुरुवार को चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय से न्याय रथ को रवाना किया गया। चक्रधरपुर बीडीओ कांचन मुखर्जी और सीओ सुरेश कुमार सिन्हा ने रथ को रवाना किया। यह रथ चक्रधरपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के गांवों में पहुंच कर लोगों को न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन और जागरूक करने के उद्देश्य से भ्रमण किया। बीडीओ कांचन मुखर्जी ने बताया कि न्याय रथ के माध्यम से लोगों को कानूनी जानकारी मिल पाएगी। बहुत सारे ऐसे मामले होते हैं जिसमें ग्रामीणों को जानकारी नहीं होती है। ऐसे में ग्रामीण कानूनी जानकारी पाकर मामले का निष्पादन करवा सकेंगे। मौके पर काफी संख्या में अधिकार मित्र मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...