फतेहपुर, अप्रैल 30 -- फतेहपुर, संवाददाता। गौशालाओं में खामियों का अंबार पर डीएम नाराज हो गई। देखभाल और रखरखाव में बरती जा रही लापरवाही पर बीडीओ और सचिव से स्पष्टीकरण तथा प्रधान को नोटिस जारी कर दिया। सीसीटीवी कैमरों की बिगड़ी दिशा को व्यवस्थित कराने के साथ ही हरा चारा, भूसा, पानी समेत गर्मियों में छाया के इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश दिए। स्पष्ट किया कि लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।भिटौरा ब्लाक में स्थित रारा की गौशाला में डीएम निधि गुप्ता वत्स पहुंच गई। आकस्मिक निरीक्षण से अफसरों के सामने तमाम खामियां निकलकर आई। सीसीटीवी कैमरों की दिशा ही विपरीत मिली, हरा चारा की कमी व पर्याप्त भूसा न होने तथा बीमार पशु पड़े होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए बीडीओ और सचिव से स्पष्टीकरण लेने के आदेश दिया। यह भी पढ़ें- धूप में तड़पते गौवंश,...