बीडीओ और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ खोला मोर्चा
अल्मोड़ा, मार्च 28 -- सरकार के चार साल कार्यक्रम में हुआ विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। अब भिकियासैंण बार एसोसिएशन ने डीएम को ज्ञापन भेजा है। बीडीओ सहित अभद्रता करने वाले अन्य जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा है कि 24 मार्च को भिकियासैंण में सरकार के चार साल पर कार्यक्रम आयोजित हुआ था। दोपहर करीब एक बजे अधिवक्ता राकेश बिष्ट और ललित बिष्ट की ओर से चौकोट संघर्ष समिति के आंदोलन के बाद दिए गए आश्वासनों पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई। इस पर बीडीओ सहित कुछ जनप्रतिनिधियों ने दोनों अधिवक्ताओं के साथ अभद्रता की। गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी। इस घटना की बार एसोसिएशन भिकियासैंण कड़ी निंदा करता है। उन्होंने डीएम से गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.