फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 15 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशों के बाद भी खंड विकास अधिकारियों और निकायों के अधिशासी अधिकारियों ने ज्ञान भारतम मिशन को लेकर मांगी गयी सूचना उपलब्ध नहीं करायी है। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जतायी है। उन्होंने बताया कि ज्ञान भारतम मिशन के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ी पांडुलिपियां, दुर्लभ ग्रंथ का वैज्ञानिकी संरक्षण डिजिटलीकरण और अभिलेखीकरण किया जा रहा है जिससे यह धरोहर शोधार्थियों, विद्यार्थियों को सुलभ हो सके। इसको लेकर 1 अप्रैल को निर्देश दिये गये थे। इसके बाद भी मांगी गयी सूचना उपलब्ध नहीं करायी गयी। सीडीओ ने फिर से निर्देश दिये हैं कि इस मिशन को सफल बनाये जाने के लिए जो सूचना मांगी गयी है उसे क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी को उपलब्ध कराया जाये। यह भी पढ़ें- संविधान की दुर्लभ मूल प्रति का ...