प्रयागराज, जनवरी 21 -- बीडीओ उरुवा श्रुति शर्मा के खिलाफ प्रधानों ने एक बार फिर शिकायत की है। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। इस टीम में पीडीडीआरडीए, डीसी मनरेगा, एक्सईएन आरईडी को शामिल किया गया है। तीनों अफसरों को जल्द जांच कर अपनी रिपोर्ट सीडीओ हर्षिका सिंह को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। जिसे डीएम को भेजा जाएगा। बीडीओ के खिलाफ पिछले कुछ दिनों से प्रधान अनियमितता का आरोप लगा रहे हैं। जिस पर डीएम ने जांच बैठाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...