बरेली, अप्रैल 26 -- बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) में अवैध निर्माणों की रोकथाम संबंधी कार्यों में लापरवाही सामने आने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। सहायक अभियंता गजेंद्र पाल शर्मा को निलंबित के लिए शासन को पत्र भेजा है और सुपरवाइजर इकरार हुसैन को सस्पेंड कर दिया गया है। बीडीए सीमा के अंदर लगातार अवैध निर्माण हो रहे है। प्राधिकरण लगातार इन अवैध निर्माणों पर कार्रवाई कर रहा है। प्राधिकरण ने इन अवैध निर्माण कार्यों को रोकने के लिए टीम बना रखी हैं। ये टीमें न तो अधिकारियों को अवैध निर्माण की सूचना दे रही थीं और न इनको रोकने में कोई ठोस कार्य कर रही थी। यह भी पढ़ें- आईजीआरएस पर असंतुष्ट फीडबैक पर 14 अधिकारियों को नोटिस तमाम जांच पड़ताल करने के बाद बीडीए उपाध्यक्ष डा.ए मनिकंडन ने सुपरवाइजर इकरार हुसैन पर अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में प्रभावी क...