बांदा, फरवरी 25 -- बांदा। संवाददाता आयुक्त व जिलाधिकारी के निर्देशन में शहर के श्रीसंकटमोचन हनुमान मंदिर परिसर के बगल में नागरी प्रचारणी पुस्तकालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बांदा विकास प्राधिकरण के सचिव मदनमोहन वर्मा ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उच्च गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग किया जाए। निर्माण कार्य समयबद्ध और मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए। निर्माण पूर्ण होने के बाद नागरीय प्रचारणी पुस्तकालय छात्र-छात्राओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त आधुनिक अध्ययन केंद्र के रूप में तैयार होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.