बरेली, अगस्त 17 -- बरेली। सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा के लिए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से बदायूं रोड प्रवेश द्वार पर विशेष कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में रविवार को बड़ी संख्या में कांवड़िए पहुंचे। श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसके साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन कर हजारों कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया गया। बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने बताया कि शिविर में आयोजित भंडारे में जनप्रतिनिधियों ने स्वयं कांवड़ियों को प्रसाद परोसा। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं को टी-शर्ट भी वितरित की गईं। शिविर में पेयजल, भोजन, चिकित्सा, विश्राम, स्वच्छता और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया ...