बीडीएम पैसेंजर ट्रेन से गिरकर युवक जख्मी
पलामू, जून 9 -- मेदिनीनगर। सदर थाना क्षेत्र के चियांकी रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार को बीडीएम पैसेंजर ट्रेन से गिरने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। युवक की पहचान लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के पोखरीकला निवासी इसराफिल अंसारी के रूप में की गई है। एमआरएमसीएच स्थित टीओपी के पुलिस पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि बीडीएम पैसेंजर ट्रेन से गिरने से जख्मी युवक ने पूछताछ के क्रम में बताया कि वह सोमवार को बरवाडीह से बीडीएम पैसेंजर ट्रेन से मेदिनीनगर आ रहा था। चियांकी रेलवे स्टेशन से ट्रेन खुली थी। इसी दौरान उसे चक्कर आ गया। इससे वह पटरी पर गिर गया। बाद में स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे एमआरएमसीएच लाया गया। घटना की सूचना पाने के बाद परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.