फिरोजाबाद, जनवरी 27 -- शिकोहाबाद में बीडीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं से ली गई फीस को लेकर शिकायतकर्ता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी माथुर ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिक्षा अधिकारी, उच्च शिक्षा अधिकारी से शिकायत की है। शिक्षाधिकारियों ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की है। शिकायतकर्ता ने बीडीएम इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या, बाबू पर फीस में लाखों के घोटाले का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता अश्वनी माथुर का आरोप है कि सन 2019-20 में छात्राओं से 17 लाख 11 हजार 430 रुपए का शुल्क लिया था। लेकिन ये फीस शुल्क विद्यालय के खाते में जमा नहीं किया। सत्र 2019-20 में कक्षा 9 में 358 छात्राओं का एडमीशन हुआ। इन छात्राओं से 640 रुपये प्रति छात्रा के हिसाब से शुल्क बसूला गया। कक्षा 9 की छात्राओं से 2 लाख 29 हजार 120 रुपए शुल्क लिया...