फिरोजाबाद, जनवरी 28 -- शिकोहाबाद स्थित बीडीएम इंटर कॉलेज में विगत 4 वर्षों में छात्राओं से वसूली गई फीस को विद्यायल के खाते में जमा नहीं किया। शिकायतकर्ता ने विद्यालय प्रशासन पर पर 71 लाख से अधिक की फीस का गबन का आरोप लगाया है। विद्यायल में लाखों के गबन का मामला प्रकाश में आने के बाद विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मामले का खुलासा होने के बाद शिक्षा विभाग ने एक जांच समिति बनाकर मामले की जांच कराने में जुट गया है। शिकायतकर्ता अश्वनी माथुर ने मंगलवार को 2019- 20, 2020- 2021 में फीस गबन का आरोप लगाते हुए 34 लाख के घोटाला का आरोप लगाया था। वहीं बुधवार को उन्होंने कहा कि मामला केवल दो साल का नहीं है बल्कि 4 साल की फीस घोटाले का है। विभिन्न विषयों की पढ़ाई करने वाले कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं से 4 साल में 71 लाख 35 हजार 250 रुपये वसूल...