बीडा से मुआवजा मिलते ही युवक प्रेमिका संग लापता
झांसी, मई 20 -- झांसी। बीडा के मुआवजे रकम से कई घर बन रहे हैं तो कई बिगड़ भी रहे हैं। रक्सा थाना क्षेत्र में एक और मामला सामने आया है। गांव इमलिया में बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण से मुआवजे का पैसा हाथ लगते ही युवक के हाव-भाव बदल गए। वह अपनी कथित प्रेमिका संग लापता हो गया। यह आरोप उसकी पीड़ित पत्नी ने लगाए हैं। उसने बच्चे के साथ थाने में शिकायत की है। गांव इमलिया निवासी रुचि परिहार ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी आठ साल पहले नीलेश के साथ हुई थी। उनका छह साल का एक बेटा भी है। बताया, ससुर धनीराम की पांच एकड़ जमीन बीडा ने अधिग्रहित की थी। इसके एवज में उन्हें करीब एक करोड़ मिले थे। उन्होंने तीनों तीनों बेटों रुपए बांट दिए। पति नीलेश के हिस्से में 25 लाख रुपए आए थे। रुचि के मुताबिक पहले छोटा-मोटा काम कर परिवार चलाने वाला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.