लातेहार, जून 9 -- बेतला, प्रतिनिधि। सीसीएफ सह पीटीआर डायरेक्टर एसआर नटेश के आदेश से पीटीआर में बीड़ी पत्ता के अवैध कारोबारियों के खिलाफ नॉर्थ और साऊथ डिवीजन के डिप्टी डायरेक्टर क्रमशः पीके जेना और कुमार आशीष के कुशल नेतृत्व में वनकर्मियों ने बीती सोमवार की रात संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पीटीआर के लात, बरखेता, टोंगारी, बेरे, हेहेगड़ा, नावाडीह, होसिर, हाटा, चहल-चुंगरु, लाभर, रबदी आदि इलाकों में कारोबारियों के सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। हालांकि रेंजर उमेश कुमार दूबे ने अभियान के दौरान किसी की गिरफ्तारी या कोई आपत्तिजनक सामग्री की जब्ती किए जाने की बात से इनकार किया। इधर, डिप्टी डायरेक्टर पीके जेना ने कहा कि इस अवैध कारोबार में संलिप्त गिरोह की गिरफ्तारी होने तक संयुक्त अभियान जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...