लखनऊ, मई 17 -- फोटो----- निगोहां, संवाददाता।निगोहां के खुद्दी खेड़ा गांव में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव के बाहर स्थित सिद्धेश्वर शुक्ला के आम के बाग और उससे सटे जंगल में अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। धुएं का गुबार पूरे इलाके में फैल गया। सूचना के बाद भी दमकल देर से पहुंचने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है।ग्रामीणों के मुताबिक बाग में पड़ी सूखी पत्तियों में आग लगी थी। आशंका जताई जा रही है कि किसी राहगीर ने बीड़ी पीकर फेंक दी, जिससे सूखी पत्तियों ने आग पकड़ ली। तेज हवा के कारण चंद मिनटों में आग तेजी से फैल गई। आग की ऊंची लपटें देख बड़ी संख्या में ग्रामीण बाल्टियां, मिट्टी और पेड़ों की हरी डालियां लेकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल फायर स्टेशन को सूचना दी, लेकिन काफी देर त...