हरदोई, अप्रैल 11 -- पचदेवरा। ग्राम लखनौर में शनिवार शाम गेहूं के खेत में आग लग गई। ग्रामीणों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के दर्जनों खेत जलने से बच गए। राहत की बात यह रही कि जिस खेत में आग लगी थी, उसमें फसल पहले ही कंबाइन से कट चुकी थी, जिससे किसान नन्हे त्रिवेदी को आर्थिक नुकसान नहीं हुआ। शाम करीब चार बजे कुछ लड़के खेत में शीला बीन रहे थे। बीड़ी पीने के बाद फेंकी गई चिंगारी से सूखे डंठलों में आग लग गई और करीब पांच बीघा खेत जलने लगा। धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मिट्टी व पानी की मदद से आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर आग न बुझती तो कई किसानों की खड़ी फसल जल सकती थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...