कानपुर, मई 30 -- कानपुर। जन जागृति मंच के अध्यक्ष विनोद मिश्र के नेतृत्व में विश्व तंबाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर तंबाकू जनित पदार्थ सिगरेट, बीडी, पान मसाला, तंबाकू इत्यादि की प्रतीकात्मक होली जलाई। गुजैनी सरकारी अस्पताल के बाहर प्रतीकात्मक होली जलाते हुए इसके दुष्प्रभावों पर जानकारी दी। यहां जेके कैंसर हॉस्पिटल के पूर्व निदेशक डॉ. अवधेश कुमार दीक्षित, डॉ. संगम सचान, निधि वाजपेई, डॉ. हेमंत मोहन, रामसनेही यादव, प्रह्लाद दुबे, अनसूया शर्मा, वंदना यादव, दीपक श्रीवास्तव, लव दुबे और राजा यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- तंबाकू का सेवन मतलब कई रोगों को आमंत्रण यह भी पढ़ें- सामाजिक रूप से भी खोखला करता है नशा यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली::::फोटो सहित आवश्यक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...