संतकबीरनगर, दिसम्बर 9 -- संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने सोमवार को मुख्य आरक्षी / आरक्षियों की बीट बुक का निरीक्षण किया। बीट बुक की उत्तम प्रविष्टि को देखते हुए आरक्षी सुरेश प्रसाद और महिला आरक्षी पूजा पर्वत को नकद पुरस्कार दिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने बीट अधिकारी मुख्य आरक्षी विनोद कुमार यादव, आरक्षी भूपेन्द्र कुमार दूबे थाना दुधारा, आरक्षी बाल गोविन्द गौड़, महिला आरक्षी पूजा पर्वत थाना बखिरा तथा कांस्टेबल सुरेश प्रसाद, कांस्टेबल अजीत कुशवाहा कोतवाली खलीलाबाद की बीट बुक का हाल जाना। इसके साथ ही कांस्टेबल अजीत कुशवाहा के बीट बुक में पाई गयी कमियों पर फटकार लगाते हुए 04 दिवस परेड करने का आदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...