रांची, मार्च 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के सामाजिक-सांस्कृतिक उत्सव 'बीटोत्सव 2026' की आधिकारिक थीम की घोषणा शुक्रवार को कर दी गई। इस वर्ष यह आयोजन 19 से 22 मार्च तक चलेगा। संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में इस वर्ष की थीम 'गाथा- द हिस्ट्री इन एनैक्डोट्स' का अनावरण किया गया। इस अवसर पर बीटोत्सव की आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च की गई, जहां विद्यार्थी पंजीकरण और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। डीन (स्टूडेंट अफेयर्स) डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव और अन्य संकाय सदस्यों ने बताया कि चार दिवसीय उत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं और छात्र-संचालित गतिविधियां आकर्षण का केंद्र होंगी। कार्यक्रम के दौरान ऋथम बैंड की शानदार डीजे प्रस्तुति ने विद्यार्थियों में उत्साह भर दिया।

हिं...