बीटेक सिविल इंजीनियरिंग में अनुराग ने मारी बाजी
झांसी, अगस्त 30 -- झांसी। झांसी के बंगरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लुहारी के लाल ने नाम रोशन किया हे। हाल निवासी टेहरका निवासी महेंद्र कुमार के बेटे अनुराग रजक ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2024 में बीटेक (सिविल इंजीनियरिंग) पाठ्यक्रम में समस्त श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनुराग ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनुराग की इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में उन्हें दो स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया। भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में अनुराग को यह सम्मान प्रदान किया गया। दो स्वर्ण पदक हासिल कर अनुराग ने न केवल अपने माता-पिता और परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि क्षेत्र का गौरव भी बढ़ाया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.