धनबाद, जुलाई 14 -- बीआईटी सिंदरी में बी टेक के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के पहले दिन सोमवार को 94 छात्र- छात्राओं का दाखिला हुआ। निदेशक डॉ. पंकज राय के मार्गदर्शन में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। बीआईटी सिंदरी के डीन एकेडमी डॉ डीके तांती ने बताया कि आईटी ब्रांच में 52 कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग ब्रांच में 21 ईसीई ब्रांच में 21 छात्रों की नामांकन हुआ। मंगलवार 14 जुलाई को सिविल, मेटलर्जिकल, कंप्यूटर साइंस, साइबर सिक्यूरिटी ब्रांच में नामांकन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...