मऊ, फरवरी 3 -- मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी साइबर पुलिस ने बीटेक में एडमिशन के नाम पर हुई ऑनलाइन ठगी के 45,000 रुपये पीड़िता को वापस दिलाए हैं। पीड़िता लीलावती देवी पत्नी राजा गुप्ता, निवासी इमलियां चाँदमारीथाना सरायलखंसी से एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर बीटेक में दाखिला दिलाने का झांसा देकर 45,000 रुपये की ऑनलाइन ठगी किया था। इस बाबत पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराया था। साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और ठगी गई धनराशि वापस दिलाने में पुलिस टीम ने काफी त्वरित कार्रवाई किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...