पूर्णिया, जून 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने यूजी फिफ्थ सेमेस्टर, बीटेक तृतीय वर्ष विशेष परीक्षा 2026 ,बीसीए ऑनर्स, सीएनडी ऑनर्स और बीसीए ऑनर्स पार्ट थ्री 2026, बीटेक फोर्थ ईयर, बीसीए प्रथम सेमेस्टर, थर्ड सेमेस्टर और फिफ्थ सेमेस्टर दिसंबर 2025 परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। विभिन्न परीक्षाओं के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई है। जबकि अधिकांश परीक्षा के लिए बीएमटी लॉ कॉलेज को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। वहीं यूजी फिफ्थ सेमेस्टर की परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय के अधीनस्थ 22 कॉलेजों में परीक्षाकेन्द्र बनाये गये हैं। कदाचारमुक्त परीक्षा के आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की तैयारी भी पूरी हो चुकी है।-11 से 15 जून तक दो पालियों में होगी यूजी फिफ्थ सेमेस्टर की परीक्षा :-...