नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- IAS Liza Garga Success Story: एनआईटी की बीटेक टॉपर लड़की यूपीएससी प्रीलिम्स में लगातार 3 बार फेल हो गई थीं। तनाव इतना कि आधी रात को एंग्जायटी की गोलियां खानी पड़ रही थी। लक्ष्य को पाने की जिद में उन लोगों को भी खो दिया जो जिंदगी में काफी मायने रखते थे। डर था कि भविष्य में जब जब लूजर या नाकामी की मिसालें दी जाएंगी तो उनके किस्से गढ़े जाएंगे। और तो और करियर के 6 साल गैप और सब कुछ त्यागने के बाद जब कुछ नहीं मिला तो अपनी मां की आंखों में देख नहीं पाती थीं। लेकिन चौथे प्रयास में बरसों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और तपस्या का फल मिला। 7 साल लंबा संघर्ष खत्म हुआ और यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 303वीं रैंक लाकर देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा बन गईं। ये कहानी है लीजा गर्ग की जिन्होंने यह साबित कर दिया कि जब आपक...