नई दिल्ली, जुलाई 20 -- यूपी के कानपुर में बीटेक टॉपर आनंद कुमार ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। मौके से अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट मिला है। लगातार कोशिशों के बाद भी सरकारी नौकरी नहीं लगने से वह हताश था। इसमें उसने लिखा है कि 'सॉरी मम्मी-पापा, आई हेट माई सेल्फ, कुछ नहीं हो पाया मुझसे, 50 बार से भी ज्यादा प्रयास किया'। वर्ष 2024 में आनंद ने बीटेक में पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया था। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने एकेटीयू के दीक्षांत समारोह में उसे ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया था। मूलरूप से बिहार के बक्सर निवासी राजकुमार के परिवार में दो बेटे अमित व 23 वर्षीय आनंद कुमार और बेटी प्रिया है। वह पिछले कई सालों से गुजैनी में छोटे बेटे आनंद के साथ रह रहे थे। रिश्तेदारों ने बताया कि उसके बड़े भाई और बहन प्रिया बक्सर में सरकारी टीचर हैं। ...