प्रयागराज, सितम्बर 27 -- प्रयागराज। ट्रिपलआईटी ने बीटेक विद्यार्थियों को स्नातक स्तर पर ही शोध और नवाचार से जोड़ने के लिए 'ऑनर्स बाय रिसर्च' शुरू करने का निर्णय लिया है। संस्थान की सीनेट की 38वीं बैठक में इस संबंध में तैयार नीति और इसके क्रियान्वयन के ढांचे को मंजूरी दे दी गई। यह 12 क्रेडिट का वैकल्पिक पाठ्यक्रम होगा। 'ऑनर्स बाय रिसर्च' को बीटेक के तीसरे से छठे सेमेस्टर के बीच चार सेमेस्टर में पूरा करना होगा। इसमें शोध से जुड़ी पद्धतियों के स्व-अध्ययन पाठ्यक्रम, विषय आधारित उन्नत प्रयोगशाला पाठ्यक्रम, शोध परियोजना और शोधप्रबंध को शामिल किया गया है। विद्यार्थियों को इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से शोध की बुनियादी जानकारी के साथ प्रयोग और नवाचार पर काम करने का अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- पूर्णिया विश्वविद्यालय में पीएचडी शोधार्थियों के लिए रिसर्च...