प्रयागराज, अगस्त 11 -- मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) की बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपी प्रोफेसर सौगत राय को शिवकुटी पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। आरोप है कि प्रोफेसर ने पढ़ाई के बहाने घर बुलाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस छात्रा का बयान और मेडिकल जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। पुलिस के अनुसार, ओडिशा निवासी छात्रा ने तहरीर में आरोप लगाया है कि कुछ समय पहले उसके पिता, मां और बहन यहां आए थे। उसी समय एमएनएनआईटी के कंप्यूटर साइंस के प्रोफेसर सौगत राय से मुलाकात हुई। छात्रा की मां ने प्रोफेसर से पढ़ाई में सहायता करने का आग्रह किया था। यह भी पढ़ें- IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल हुए गिरफ्तार, छात्रा ने लगाया रेप का आरोप; निजी पलों को किया रिकॉर्ड सभी लोग प्रोफेसर के घर पर डिनर के ...