लखनऊ, अप्रैल 27 -- सरोजनीनगर, (लखनऊ) संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक बीटेक फाइनल ईयर की छात्रा अपने किराए के कमरे में संदिग्ध हालत में मृत मिली। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। अयोध्या के रोनही थाना क्षेत्र के कैटरोली गांव निवासी अमर बहादुर की 25 वर्षीय बड़ी बेटी वैष्णवी यादव पिछले चार वर्षों से बिजनौर थाना क्षेत्र के सीमा सिटी में किराए के कमरे में रहकर एक कॉलेज में बीटेक फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी। यह भी पढ़ें- महिला बैंक कर्मी का शव फंदे से लटका मिला उसके पिता अमर बहादुर अयोध्या में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। परिवार में मां आशा देवी दो छोटी बहनें और द...