मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू शुरू होने वाले फूड टेक्नोलॉजी इन बीटेक कोर्स पर सरकार ने विश्वविद्यालय से सवाल पूछा है। पूछा है कि क्या इस कोर्स में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत मल्टीपल एंट्री-एग्जिट का नियम होगा? इस पर विश्वविद्यालय ने जवाब दिया है कि कोर्स नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत ही तैयार किया गया है। रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा ने बताया कि सरकार की क्वेरी का जवाब भेज दिया गया है। कोर्स के नोडल प्रो. नवेदुल हक का कहना है कि इस कोर्स में मल्टीपल एंट्री-एग्जिट के तहत उन्हीं छात्रों को लिया जाएगा जो बीआरएबीयू से फूड टेक्नोलॉजी में नामांकन लेंगे। फूड टेक्नोलॉजी में 40 सीटों पर प्रवेश परीक्षा के तहत दाखिला होगा। प्रत्येक सेमेस्टर में 22 हजार रुपये की फीस लगेगी। फूड टेक्नोलॉजी के अलावा बीआरएबीयू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.