हाजीपुर, सितम्बर 25 -- राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, वैशाली के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संस्थान में अध्ययनरत बीटेक एवं एमटेक के विद्यार्थियों के लिए "इंजिनियरिंग टेक्नोलॉजी ऐंड प्रोग्रामिंग क्विज-नेक्स्ट जैनरेशन क्विज" का आयोजन किया गया। क्विज का आयोजन शुक्रवार को संस्थान के कंप्यूटर लैब में किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उभरती हुई तकनीकों के प्रति जिज्ञासा बढ़ाना, प्रोग्रामिंग कौशल को निखारना तथा उन्हें तकनीकी क्षेत्र की बदलती चुनौतियों के लिए तैयार करना था। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे तकनीकी क्विज एवं शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त ज्ञान को व्यावहारिक एवं प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में परखने का अवसर प्रदान करते हैं तथा उ...