प्रयागराज, जून 15 -- प्रयागराज। शंभूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के तीन विद्यार्थियों ने आईटी कंपनी टीसीएस के कैंपस चयन में सफलता हासिल की है। छात्रा अनुष्का सिंह का चयन सिस्टम इंजीनियर ट्रेनी, अनुष्का श्रीवास्तव का चयन असिस्टेंट सिस्टम इंजीनियर ट्रेनी और मो. आसिम का चयन सिस्टम इंजीनियर ट्रेनी पद पर हुआ है। सचिव डॉ. कौशल कुमार, प्रबंध निदेशक अभिषेक तिवारी और निदेशक डॉ. आरके सिंह ने शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- बीएसएसीईटी के 15 छात्रों का समर इंटर्नशिप के लिए चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...