झांसी, अप्रैल 15 -- झांसी। नबाबाद थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (बीआईईटी) कॉलेज के बीटेक थर्ड ईयर के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार को कैंपस में स्थित हॉस्टल के कमरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिला तो कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परीक्षा में बैक आने से तनाव में खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। औरैया के गांव बंसई व हाल प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजगढ़ निवासी अभिषेक गौतम (23) बेटा वेदपाल गौतम बीआईईटी इंजीनियर कॉलेज में मैकेनिकल ट्रेड से बीटेक का थर्ड ईयर का छात्र था। यह भी पढ़ें- प्रतापटांड में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जांच में जुटी पुलिस वह कैंपस में एक हॉस्टल के कमरा नंबर एस-8 में रहता था। मंगलवार की रात उसने परिजनों से बातचीत की। ...