नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- कहते हैं कि अगर इंसान कोई भी काम करने के लिए ठान ले, तो उसके लिए कोई भी काम असंभव नहीं है। कुछ ऐसी ही कहानी है उत्तराखंड की तृप्ति भट्ट की, जो 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। इनकी यूपीएससी की जर्नी कमाल की रही है। लेकिन इनकी जर्नी जानने से पहले आपको बता दें कि तृप्ति उत्तराखंड कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। फिलहाल, तृप्ति भट्ट को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें सीबीआई में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर नियुक्त किया गया है। ऐसे में अब वह अपना राज्य कैडर छोड़कर सीबीआई में सेवाएं देंगी। उनकी डेपुटेशन अवधि पदभार ग्रहण करने की तारीख से पांच साल या केंद्र सरकार के अगले आदेश तक होगी। जैसा कि हमने पहले ही बताया कि तृप्ति भट्ट की जर्नी काफी प्रेरणादायी है। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। ...