नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- JEE Main 2027 Registration : जेईई मेन 2027 सेशन 1 परीक्षा के लिए आज शुक्रवार 20 नवंबर सुबह तक 1223255 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कर लिया है जिसमें से 1010941 कैंडिडेट्स अपनी रजिस्ट्रेशन फीस जमा कर चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2026 है। एनटीए ने कहा है कि अभ्यर्थी आवेदन के लिए अंतिम दिनों का इंतजार न करें। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जेईई मेन स्कोर से 32 एनआईटी, 26 ट्रिपलआईटी और 47 जीएफटीआई संस्थानों में प्रवेश होगा। जेईई एडवांस्ड स्कोर से 23 आईआईटी में दाखिला होगा। आईआईटी में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई एडवांस्ड 2027 23 मई को किया जाएगा। यानी जोसा से 67000 से अधिक सीटों पर दाखिला होगा। जेईई-मेन के आधार पर शीर्ष चुने गए 2.50 लाख विद्यार...