नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- कर्नाटक में बीटेक कंप्यूटर साइंस कोर्स की एक छात्रा ने टेक्नोलॉजी के साथ साथ आर्ट के क्षेत्र में भी अपना बड़ा हुनर साबित किया है। यादगीर जिले के शोरापुर की रहने वाली कीर्ति निंगन्ना होसमानी ने 150 फीट लंबा मेहंदी डिजाइन बनाकर दो रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। उन्होंने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (IBR) और कर्नाटक बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (KBR) में जगह बनाई है। अपने इस कारनामे से इस 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा ने कला और क्रिएटिविटी की फील्ड में अपनी बड़ी पहचान बना ली है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है। सत्यमपेट गांव की रहने वाली और वीरप्पा निस्टी इंजीनियरिंग कॉलेज में पांचवें सेमेस्टर की छात्रा कीर्ति निंगन्ना होसामनी ने 150 फुट लंबे और एक फुट चौड़े कैनवस पर बेहद बारीक मेहंदी डिजाइन बन...