कार्यालय संवाददाता, सितम्बर 11 -- IIIT BTech Campus Placement : ट्रिपलआईटी प्रयागराज के बीटेक 2026 बैच के 480 विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें 462 का चयन हुआ। इस तरह कुल प्लेसमेंट 96.25 प्रतिशत रहा। बीटेक इंफार्मेशन टेक्नॉलाजी के चार विद्यार्थियों को सर्वाधिक 1.58 करोड़ रुपये का पैकेज मिला। चयनित विद्यार्थियों का औसत वार्षिक सीटीसी करीब 32.50 लाख और मध्यिका सीटीसी 26 लाख रुपये रही। विद्यार्थियों को 46 प्री-प्लेसमेंट ऑफर, छह माह के ऑन-साइट इंडस्ट्री इंटर्नशिप के साथ 119 फुल-टाइम जॉब ऑफर और 97 विशिष्ट फुल-टाइम ऑफर मिले। 200 विद्यार्थियों को प्रदर्शन आधारित रोजगार के अवसर भी मिले। एमटेक के 145 पंजीकृत विद्यार्थियों में 112 का चयन हुआ और प्लेसमेंट दर 77.24 प्रतिशत रही।13 सितंबर को ग्लोबल एल्युमनी मीट-2026 ट्रिपलआईटी में...