लखनऊ, फरवरी 7 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विवि में शैक्षिक सत्र 2025-26 विषम सेमेस्टर परीक्षा के तहत स्नातक व परास्नातक स्तर के कई पाठ्यक्रमों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जिसे विद्यार्थी एलयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने अनुक्रमांक व जन्म तिथि के जरिए देख सकते हैं। इस बाबत परीक्षा नियंत्रक की ओर से सूचना जारी कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि बीटेक ओल्ड सीएस, सीएसई, सीएसई-एआई, ईई, ईसीई, एमई प्रथम सेमेस्टर, बीएड, एमए व एमएससी मानवशास्त्र और एमए फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री के तृतीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित हुआ है। इसी तरह बीबीए टूरिज्म पंचम सेमेस्टर के भी नतीजे ऑनलाइन वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.