रुडकी, अक्टूबर 5 -- नगर के बीचो बीच बीटीगंज बाजार के व्यापारियों के लिए पार्किंग की समस्या अब धीरे-धीरे नासूर बनती जा रही है। नगर निगम ने कहने के लिए पार्किंग का काम तो शुरू कर दिया है, लेकिन धरातल पर केवल आज तक पीलर ही लग पाए हैं। अब त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है, ऐेसे में पार्किंग की समस्या गंभीर बनी हुई है। रुड़की शहर का सबसे पुराना और काफी क्षेत्र में फैला बीटीगंज बाजार कई मायनों में अपना विशेष महत्व रखता है। होली, दिवाली, ईद आदि त्योहारों की खरीदारी के लिए शहर के अलावा आसपास के देहात क्षेत्र के ग्राहक भी इस बाजार में ही खरीदारी करना पसंद करते हैं। बीटीगंज में इस समय 1500 से अधिक व्यापारी अपना छोटा बड़ा व्यापार कर रहे हैं। बीटीगंज के व्यापारी दीपक अरोड़ा, सन्नी सचदेवा, इरफान, अनस, कुलदीप सैनी, विनोद भटेजा आदि का कहना है कि व्यापारियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.