अल्मोड़ा, मई 24 -- द्वाराहाट। बीटीकेआईटी के एप्लाइड साइंस विभाग ने दो दिवसीय डिजाइन थिंकिंग कार्यशाला की। प्रथम वर्ष बीटेक छात्रों को रचनात्मकता, नवाचार और आधुनिक समस्या समाधान की जानकारी दी। निदेशक डॉ. संतोष कुमार हंपन्नवर ने छात्रों को अनुसंधान व स्टार्टअप संस्कृति में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। डॉ नीरज बिष्ट ने डिजाइन थिंकिंग, कैड टूल्स, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, उद्यमिता और सतत इंजीनियरिंग के बारे में बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...