अल्मोड़ा, अप्रैल 27 -- संजय मठपाल, द्वाराहाट। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआईटी) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में 'कैड, कैम व सीएनसी टेक्नोलॉजी' विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। संयोजक प्रो. सत्येंद्र सिंह ने बताया कि इसमें छात्र ऑटोकैड व सॉलिडवर्क्स जैसे सॉफ्टवेयर के माध्यम से डिजाइन तैयार कर सीएनसी मशीन पर उनका निर्माण भी करेंगे। यहां प्रो. लता बिष्ट, डॉ. अंशुमान मिश्रा, डॉ. श्वेता रावत, डॉ. विजया भंडारी, डॉ. राजेंद्र भारती, डॉ. रवि कुमार, डॉ. रचना आर्या आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...