अल्मोड़ा, जून 17 -- संजय मठपाल, द्वाराहाट। बीटीकेआईटी के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का विनियमितिकरण और स्थाई नियुक्ति को लेकर धरना बुधवार को 11वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी कर्मचारियों ने कॉलेज प्रशासन पर विनियमितिकरण का लाभ देने में देरी का आरोप लगाया। कर्मचारियों का कहना है कि संस्थान के निदेशक की ओर से सचिव तकनीकी शिक्षा उत्तराखंड को बीते 11 जून को प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन आज तक उस पर अनुमोदन नहीं मिल पाया है। इससे कर्मचारियों में गहरा असंतोष व्याप्त है। बुधवार को धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व ग्राम प्रधान कूना दयाल सिंह बिष्ट और ग्राम पंचायत मल्ली मिरेई के ग्राम प्रधान पति ललित सिंह राना ने अपने साथियों के साथ आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया। कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि विनियमितिकरण की प्रक्रिया में और देरी की गई, तो आंदोलन ...