बीज व खाद मुहैया कराने की मांग
गिरडीह, मई 12 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के पूर्व मुखिया रामनारायण दास ने कृषकों को खरीफ फसल की खेती के लिए धान समेत दलहन व भदई फसलों का बीज उपलब्ध करवाने की मांग प्रशासन से की। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से हो रही बारिश से क्षेत्र के किसान बीज की बुआई के लिए खेतों को तैयार करने में जुट गए हैं। 25 मई को रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ होने के साथ बिचड़ा तैयार करने के लिए धान की बीज का बुआई कार्य शुरू किया जाएगा। समय पर उन्हें बीज, खाद व दवा उपलब्ध हो जाने से कृषकों को बुआई कार्य में काफी सहयोग मिल सकेगा। समय पर बीज नहीं मिलने से उन्हें खुले बाजार में ऊंची कीमत पर बीज की खरीदारी करनी पड़ सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.