बगहा, नवम्बर 19 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। रबी सीजन में किसानों को खेती के प्रति प्रोत्साहित करने को लेकर सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। इस दौरान किसानों को गेहूं, मसूर ,सरसों के बीज पर अनुदान भी दिया जा रहा है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि बगहा एक प्रखंड में 880 क्विंटल गेहूं बीज का वितरण किया जाना है। उन्होंने बताया कि किसानों को 40 किलो प्रति एकड़ की दर से अनुदानित दर पर गेहूं का बीज दिया जा रहा है। वही प्रखंड में 154 क्विंटल मसूर बीच का विवरण किया जाना है। उन्होंने बताया कि 145 क्विंटल मसूर बीज का वितरण किया गया जा चुका है। शेष 9 क्विंटल बीज वितरण को लेकर कृषि कर्मियों को 48 घंटे का समय दिया गया है। इसके साथ ही साथ ही 7 क्विंटल सरसों बीज का भी वितरण किया जाना था जिसमें 6.5 क्विंटल सरसों बीज का भी वितरण पूरा कर लिया गय...