गोरखपुर, मार्च 3 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता कृषि व्यवसाय में साथी पोर्टल' लागू करने को लेकर गोरखपुर बीज व्यापारी संघ ने चिंता जताई है। संघ ने केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान को मदरिया शक्ति पीठ पर ज्ञापन सौंपा और इस योजना पर पुनर्विचार की मांग की है। संघ ने बीज विक्रेताओं की पांच मार्च को रणनीति बनाने के लिए बैठक भी बुलाई है। संघ के अध्यक्ष श्रद्धानंद त्रिपाठी ने बताया कि संगठन के सदस्य वर्षों से किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, खाद और कीटनाशक उपलब्ध करा रहे हैं। 'साथी पोर्टल' पर पंजीकरण और लेन-देन की अनिवार्यता से व्यापारिक गतिविधियों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इससे किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराना कठिन हो जाएगा। संघ ने आशंका जताई है कि पोर्टल के संचालन के लिए अतिरिक्त उपकरण, इंटरनेट सुविधा और कर्मचारियों की आवश्यकता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.