भदोही, मई 11 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में बीज विक्रेताओं के लिए साथी पोर्टल पर पंजीकरण करना जरूरी हो गया है। साथी पोर्टल पर पंजीयन कराने के बाद ही विक्रेता बीज-खाद की बिक्री कर पाएंगे। विभागीय जांच में पंजीयन नहीं मिला तो विभागीय स्तर से बीज विक्रेताओं पर कार्रवाई होना तय है। जिला कृषि अधिकारी ईरम ने बताया कि समस्त बीज उत्पादक, विक्रेता, डीलर, डिस्ट्रीब्यूटर और बीज से सम्बंधित काम करने वाली संस्थाओं को साथी पोर्टल पर पंजीकरण करना जरूरी किया गया है। बिना साथी पोर्टल पर पंजीकरण के बीज बिक्री व स्टॉक संचालन मान्य नहीं होगा। बीज विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वह तत्काल पोर्टल पर ऑन बोर्डिंग पूर्ण कर बीज की खरीद, बिक्री, स्टॉक और व्यवसाय का डिजिटल अभिलेख सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- बीज विक्रेताओं के लिए साथी पोर्टल पर पंजीकरण अनिव...