गोंडा, मार्च 7 -- गोण्डा। जिले में बीज वितरण की व्यवस्था को डिजिटल बनाने के लिए जिले में बीज विक्रेताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर बीज विक्रेताओं और संबंधित संस्थाओं को भारत सरकार के साथी पोर्टल और सीड सप्लाई चेन से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी देंगे। जिला कृषि अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि भारत सरकार की ओर से विकसित साथी पोर्टल के माध्यम से बीज वितरण का कार्य किया जाएगा। तहसील सदर और करनैलगंज क्षेत्र के बीज विक्रेताओं का प्रशिक्षण 13 मार्च को और तहसील मनकापुर एवं तरबगंज क्षेत्र के बीज विक्रेताओं का प्रशिक्षण 14 मार्च को प्रातः 11 बजे से होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.