कौशाम्बी, मार्च 16 -- सैनी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गोरियो गांव निवासी नसीम उद्दीन ने बताया कि उसकी सयारा मीठेपुर में बीज की दुकान है। पीड़ित की मानें तो शनिवार की रात वह दुकान बंद करके घर चला गया। इस दौरान शटर तोड़कर भीतर घुसे चोर इनवर्टर, बैटरा, सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर व हजारों रुपया कीमत का बीज समेट ले गए। घटना की जानकारी दुकानदार को रविवार की सुबह हुई। उसकी तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही वारदात का अनावरण कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...