कानपुर, नवम्बर 15 -- बीज प्रतिष्ठानों पर टीम द्वारा छापे डालकर 53 के नमूने भरे -आठ को कारण बताओ नोटिस फोटो-15 एकेबी 25 परिचय-बीज दुकान का निरीक्षण करते जिला कृषि अधिकारी। कानपुर देहात, संवाददाता। बीजों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने व कालाबाजारी रोकने के साथ निर्धारित मूल्यों पर बीज को उपलब्ध कराने के लिये शनिवार को छह संयुक्त टीमों ने औचक निरीक्षण किया। बीज प्रतिष्ठानों पर औचक छापे के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के डर से कई दुकानदार दुकानों के शटर बंद कर खिसक गये। वहीं टीम ने 52 बीज प्रतिष्ठानों पर छापे डालकर 53 नमूने लिये। इसके साथ आठ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिला कृषि अधिकारी डा. उमेश कुमार गुप्ता एवं एसडीएम सिकन्दरा प्रद्युम्न कुमार ने सिकन्दरा में छापे की कार्यवाही की । यहां 12 बीज प्रतिष्ठानों से कुल 17 नमूने ग्...